फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ ने 'सूर्यवंशी' के लिए वसूली मोटी फीस, करण जौहर के कहने पर किया एलान

Mon, 22 Apr 2019 02:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
katrina kaif
इस साल अब तक रिलीज हो चुकी अपनी दोनों फिल्मों 'केसरी' और 'कलंक' में घाटा उठा चुके फिल्म निर्माता करण जौहर को अब कटरीना कैफ के करिश्मे से बॉक्स ऑफिस पर धर्मा प्रोडक्शंस की चमक लौटने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ प्रस्तावित उनकी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए कटरीना कैफ ने हां कर दी है ।
विज्ञापन

2 of 6
suryavanshi
सूत्रों की मानें तो इसके लिए कटरीना कैफ ने अपने करियर की अब तक की सबसे मोटी फीस वसूल की है। रोहिट शेट्टी की पिछली फिल्म 'सिम्बा' में जब से उनकी अगली कॉप यूनीवर्स फिल्म 'सूर्यवंशी' का ऐलान हुआ है, इस फिल्म को लेकर तमाम अटकलें लगती रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Katrina Kaif - फोटो : instagram
पहले एक निर्माता ने दावा किया कि सूर्यवंशी की कहानी महाराष्ट्र के एटीएस प्रमुख रहे केपी रघुवंशी की बायोपिक है और इसके राइट्स उनके पास है। रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउन ने इस पर कहा कि सूर्यवंशी बिल्कुल अलग फिल्म है और इसका केपी रघुवंशी से कोई लेना देना नहीं है।

4 of 6
katrina kaif
इसके बाद सूर्यवंशी की हीरोइन के तौर पर कटरीना कैफ का नाम सामने आया। तब, कटरीना ने इस फिल्म में काम न करने की बात कही और रोहित शेट्टी के दफ्तर से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई। पता चला है कि कटरीना कैफ ने इस फिल्म के लिए जो फीस मांगी, उसके लिए रोहित शेट्टी तैयार नहीं थे। रोहित शेट्टी ने इस बात को लेकर हाल ही में एकता कपूर से मुलाकात की और एकता के कहने पर करण जौहर ने इस बारे में खुद कटरीना कैफ से बात की।
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
करण जौहर बतौर प्रोड्यूसर इन दिनों अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहले इस साल उनकी रिलीज हुई फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी और अब पिछले हफ्ते रिलीज हुई कलंक भी फ्लॉप हो चुकी है। अगले महीने रिलीज होने जा रही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से भी ट्रेड को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Katrina Kaif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऐसे में ले देकर करण जौहर के पास अब अक्षय कुमार, करीना कपूर की गुड न्यूज और अक्षय कुमार को ही लेकर बन रही सूर्यवंशी ही बाकी हैं। अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार की कटरीना कैफ के साथ जोड़ी 10 साल बाद बनने जा रही है, दोनों ने आखिरी फिल्म साथ में 2010 में 'तीस मार खां' की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें