फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने टिकटॉक पर बनाया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- एक्स BF को मिस कर रही हो?

Tue, 11 Jun 2019 08:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रहती हैं। फिलहाल टिक टॉक वीडियो का भी लोगों में बहुत क्रेज है। इधर नेहा भी इसमें पीछे नहीं नजर आईं। नेहा का एक और टिक टॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा ने अपने पुराने म्यूजिक वीडियो का टिक टॉक वीडियो बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
इस टिक टॉक वीडियो में खास बात यह है कि नेहा ने जिस गाने पर यह टिक टॉक वीडियो बनाया है इसमें वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली संग में नजर आई थीं। हिमांश एक बॉलीवुड अभिनेता हैं फिल्म यारियां में उन्हें मुख्य भूमिका में देखा गया था। इधर, जैसे ही नेहा ने ये पुराना सॉन्ग दोबारा शेयर किया तो उनके फैन्स से रहा नहीं गया और उन्होंने  कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा हिमांश - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा के फैन्स कमेंट्स में लिखते हैं कि नेहा को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड की याद आ रही है। वीडियो में नेहा के साथ एक नन्ही से बच्ची भी है जो उनकी भांजी हैं। नेहा की भांजी ने इस वीडियो में हिमांश की लाइनें गाई हैं। यह पहली बार नहीं जब नेहा ने टिक टॉक पर वीडियो शेयर किया हो। नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने कई डांस के वीडियो भी शेयर किए हुए हैं। जिसमें वह अपने गानों पर भी नाचती नजर आती हैं। 

4 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli
बता दें कि नेहा कुछ समय पहले अपने अभिनेता हिमांश कोहली संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। गौरतलब है कि हिमांश ने ही नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर प्रपोज किया था। नेहा ने भी देरी ना करते हुए हिमांश के इस प्यार भरे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Kakkar and himansh kohli
बता दें कि बीती 6 जून को नेहा कक्कड़ का बर्थडे था। नेहा ने सिंगिंग रियलिटो शो 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लिया था, लेकिन वो शो जीत नहीं पाई थीं। हालांकि, नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में एल्बम 'नेहा द रॉकस्टार' लॉन्च की। इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा। नेहा ने बॉलीवुड को एक से एक हिट सॉन्ग दिए हैं। नेहा ने न सिर्फ पार्टी ट्रैक्स को अपनी आवाज दी बल्कि दिल को छूने वाले गाने गाकर भी सभी के दिल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें