फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल संग अफेयर की खबरों के बीच दुल्हन के अवतार में दिखीं कटरीना, दोस्तों संग खेला ताश

Thu, 23 Jan 2020 08:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हमेशा ही किसी ना किसी के लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हैं अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। दोनों ही आए दिन कैमरा में कैद होते ही रहते हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें भी बड़ी ही जोरों शोरों से सामने आ रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच अब कटरीना कैफ की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देख आप भी सोचने लगेंगे कि कहीं इन दोनों ने छुपते-छुपाते शादी तो नहीं कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : insatgram
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में कटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कटरीना दुल्हन बनी बैठी हैं और अपने दोस्तों के साथ बैठ कर पत्ते (ताश) खेल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कटरीना ने खुद ही साझा की है। तस्वीर में कटरीना दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी शूटिंग के सेट की हैं जिसमें कटरीना अपने दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में कटरीना ने लिखा है, 'on set shenanigans .....' इस तस्वीर को कटरीना के फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
Vicky Kaushal and Katrina Kaif - फोटो : instagram
गौरतलब है कि इन दिनों कटरीना और विक्की की डेटिंग की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में कटरीना और विक्की को साथ में स्पॉट किया गया। जिसके बाद फैन्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। फैन्स ने विक्की कटरीना की तस्वीरों पर 'मिस्टर एंड मिसेज कौशल' कमेंट किए। जिसे देखकर लगता है कि कटरीना और विक्की की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
बात करें कटरीना के वर्कफ्रंट की तो कटरीना फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें कटरीना, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का हाथ थामे नजर आ रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें