फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से सामने आई मानुषी की तस्वीर, संयोगिता का निभा रही हैं किरदार

Thu, 23 Jan 2020 07:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में बैक टू बैक हिट देकर अक्षय कुमार हिट मशीन बन गए हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'पृथ्वीराज' भी शामिल है। वहीं इस फिल्म के साथ ही पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में फिल्म के सेट मानुषी की पहली तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की चर्चा पिछले लंबे वक्त से हो रही है। फिल्म के शूटिंग सेट से मानुषी ने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। बता दें कि ये एक सिल्हूट(Silhouette) तस्वीर है।

विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बात फिल्म की करें तो फिल्म, पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में मोहम्मद गौरी का किरदार मानव विज निभाएंगे। फिल्म को लेकर अक्षय के फैंस के बीच अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है और मानुषी की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
Prithviraj Chauhan
गौरतलब है कि फिल्म 2020 की दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में आशुतोष राणा और सोनू सूद भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar and Kiara Advani - फोटो : instagram
बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें तो पृथ्वीराज के अलावा अक्षय कुमार के खाते में कई और फिल्में भी हैं। कटरीना कैफ के साथ रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी, कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे और कियारा आडवाणी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब भी इस साल रिलीज होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें