इक ऊंचा लंबा कद, दूजा सोनी वि तू हद, तीजा रूप तेरा चम-चम करदा नी.... 'वेलकम' फिल्म का ये गाना वाकई कैटरीना कैफ की खूबसूरती बयां करने के लिए लिखा गया था। बॉलीवुड की चिकनी चमेली आज 34 साल की हो गई हैं। एक फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कैट कैसे बन गई बॉलीवुड क्वीन... पढ़िए
विज्ञापन
2 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
कैट अपने सात भाई-बहनों में चौथे नंबर की हैं। वो लंदन में मॉडलिंग कर रहीं थीं जब डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद की नजर इस हसीन एक्ट्रेस पर पड़ी। उन्होंने कैट को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया जिसके कैट ने फौरन मान लिया। कैट ने उनकी बी-ग्रेड फिल्म 'बूम' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अमिताभ बच्चन जैसी कास्ट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी और कैट की एक्टिंग की भी किसी ने तारीफ नहीं की।
विज्ञापन
3 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
इसके बाद कैट को फिल्मों के ऑफर तो नहीं आए लेकिन उन्हें टीवी एड और मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट मिले। कैट पहले किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। कैट ने इसके बाद एक तेलुगू फिल्म 'मल्लिसवरी' की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म के लिए उन्हें मोटी रकम भी मिली थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद डायरेक्टर्स को कैट में कुछ दम लगा। राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'सरकार' में एक छोटा सा रोल दिया।
4 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
'सरकार' फिल्म के बाद सलमान की नजर कैट पर पड़ी। सलमान उस वक्त डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' कर रहे थे और उन्हें इसके लिए एक नई हीरोइन की तलाश थी। इस फिल्म में कैट लीड हीरोइन तो नहीं, लेकिन लीड से कम भी नहीं थी। फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। इसके बाद फिर कैट ने कभी मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनकी अगली फिल्म 'हमको दीवाना कर गए' कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिल्म मेकर्स की नजर में कैट ऊतर चुकीं थीं। साल 2007 उनके लिए सबसे शानदार रहा। इस साल इनकी 4 फिल्में आईं जिसमें से 'नमस्ते लंदन' और 'वेलकम' सुपर-डूपर हिट रही।
विज्ञापन
5 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
इन फिल्मों के बाद तो जैसे पूरे देश में कैटरीना के नाम की लहर दौड़ पड़ी। हर किसी को उन्होंने अपना दीवाना बना दिया। सभी बड़े एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। कैट अब तक 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं और उनकी डिमांड आज भी बरकरार है। कैट ने अगर फिल्मों में इतना नाम कमाया है तो कॉन्ट्रोवर्सी में भी वो पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
उनकी पहली फिल्म 'बूम' के फ्लॉप होने के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि कैट अपने नाम को लेकर झूठ बोल रही हैं। बतौर आएशा, 'उनका असली नाम कैटरीना टरक्वाट था। हम उन्हें ऐसा नाम देना चाहते थे जिससे भारतीयता झलके। इसलिए हमनें उन्हें कैटरीना टरक्वाट से कैटरीना कैफ बना दिया।'
विज्ञापन
7 of 8
कैटरीना कैफ बर्थडे
कैट के अफेयर्स पर खूब चर्चा में रहे हैं। हमेशा से कहा जाता रहा है कि कैट के पीछे सलमान का हाथ है। दोनों ने फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के बाद डेट भी किया था। दोनों का रिश्ता हंसी-खुशी चर रहा था लेकिन 2009 में उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। उस वक्त कैट रणबीर के साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी' कर रही थीं। इस फिल्म में भले ही सलमान ने गेस्ट अपीरियंस दी हो लेकिन उस वक्त उनके और कैट के बीच कुछ भी ठीक नहीं था।
कैट और सलमान के अलग होने के बाद वो रणबीर को डेट करने लगीं। दोनों की अफेयर की खबरें तो कई बार आईं लेकिन मुहर लगाई इबित्जा से आई दोनों की तस्वीरों ने। दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे जब किसी ने चुपके से उनकी तस्वीरें खींच ली थीं। इस बात पर खूब बवाल भी हुआ था। सात साल तक डेट करने के बाद इस साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिलहाल कैट सिंगल हैं और अपना सारा ध्यान अफनी आने वाली फिल्मों पर लगा रही हैं।