आइफा अवार्ड्स से एक दिन पहले आइफा रॉक्स का आयोजन वैसे तो परदे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों को पुरस्कृत करने के लिए ही होता है, लेकिन इस बार यहां जश्न ए रहमान हुआ। ऐसा जश्न जिसे लगातार तीन घंटे तक चली बारिश भी फीका नहीं कर सकी। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीन कारपेट पर एक के बाद एक आसमां से उतरे फिल्मी सितारों से हुई।
सलमान खान, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, यूलिया वंतूर, आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने स्टेडियम की आगे की सीटों पर जैसे ही कब्जा जमाया, स्टेज पर रितेश देशमुख और मनीष पॉल की मसखरी भरी एंकरिंग ने लोगों को हंसाना शुरू कर दिया। तकनीकी अवार्ड्स का मामला सिमटना शुरू भी नहीं हुआ था कि बारिश शुरु हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
जब स्टेज पर फिसलकर गिर पड़े मनीष मल्होत्रा
इस पूरे कार्यक्रम ने ऐसा समां बांधा कि लोगों को इससे पहले जो कुछ हुआ वो याद ही नहीं रहा। कोई इस बात की चर्चा करता नहीं दिखा कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड मिलने पर संगीतकार की प्रीतम की तरफ से पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंचे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा वहां पड़े पानी के चलते फिसल कर गिर पड़े।
रितेश व मनीष ने मसखरी करते हुए अगले साल उन्हें स्टंट डायरेक्शन का अवार्ड लेने की प्रैक्टिस करते हुए बताकर इस मामले को किसी तरह रफा दफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 5
ट्यूबलाइट से लेकर बाहुबली और दंगल
सलमान खान की शान में गुस्ताखी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का कोई शख्स भूले से भी नहीं करता है। लेकिन आइफा रॉक्स को होस्ट कर रहे रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने उनका भी खूब मजाक उड़ाया। रितेश जब ट्यूबलाइट के सलमान के गेटअप में और मनीष पॉल बाहुबली के प्रभास के गेटअप में स्टेज पर आए तो सलमान सामने की कतार में ही बैठे थे।
दोनों की मसखरी का सलमान ने बुरा नहीं माना। यहां तक कि जब दंगल को चीन में मिली कामयाबी का जिक्र करते हुए रितेश और मनीष आमिर खान के गेटअप में एक कलाकार को लेकर सलमान से मिलाने पहुंच गए तो भी सलमान पूरे समय मुस्कुराते ही रहे।
4 of 5
हिंदी का खूब उड़ा मजाक
आइफा अवार्ड्स को कहने को तो विदेशी धरती पर होने भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार के तौर पर ही प्रचारित प्रसारित किया जाता है, लेकिन पिछले 18 साल से ये पुरस्कार मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा पर ही केंद्रित रहे हैं। लेकिन, इस बार इस पुरस्कार में हिंदी का भी खूब मजाक उड़ाया गया।
हिंदी के अजीबोगरीब वाक्य बनाकर फिल्मी कलाकारों से उनका अंग्रेजी अनुवाद पूछा गया। इस दौरान स्क्रीन पर एक सवाल के आने के बाद ग्राफिक्स मशीन के अटक जाने से काफी देर तक दूर बैठे दर्शक कलाकारों की हलचल नहीं देख पाए और इसे लेकर दर्शकों ने काफी हंगामा भी किया।
अपनी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में मशहूर गायक कमाल खान को ब्रेक देने वाले सलमान खान ने इस गायक के लिए अपना प्यार एक बार फिर आइफा रॉक्स के दौरान खुलकर जाहिर किया। आइफा रॉक्स की शाम की शुरुआत कमाल खान की परफॉरमेंस से ही हुई। कमाल ने सलमान की पिछली फिल्म ट्यूबलाइट के लिए भी गाने गाए हैं।
कमाल ने मंच पर आने के बाद सलमान की दूसरी फिल्मों के भी गाने गाए और इस दौरान कमाल का एक गाने में सलमान खान ने भी साथ दिया।