फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ की शाही शादी में कटरीना ने डांस से लूटी महफिल, बादशाह ने रैप से जीता दिल

Sat, 22 Jun 2019 11:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बादशाह और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड का औली इस वक्त 200 करोड़ की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है, वजह है गुप्ता बंधुओं के बच्चों की शादी। दरअसल प्रसिद्ध उद्योगपति गुप्ता बंधुओं में से एक अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी औली में शनिवार को आयोजित होगी। शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जालान की बेटी शिवांगी के साथ हो रही है। इस शाही शादी में बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे हैं। ऐसे में कटरीना कैफ और रैपर बादशाह के वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : अमर उजाला
इवेंट में से कटरीना और बादशाह के सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं। कटरीना ने लाल और काले रंग का ड्रेस पहना हुआ है। वहीं फिल्म जीरो के हुस्न परचम सहित कमली और कुछ रीमिक्स सॉन्ग्स पर वो डांस करती नजर आ रही हैं। कटरीना बेहद की खूबसूरत लग रही हैं और उनका डांस भी जबरदस्त एनर्जी से भरा हुआ नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही एक दूसरे वीडियो में कटरीना शीला की जवानी पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं कटरीना के डांस पर फैंस हूटिंग करते भी नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
badshah
वहीं रैप बादशाह भी काफी कूल अंदाज में नजर आए। बादशाह ने नीयॉन जैकेट के साथ ब्लैक पैंट और व्हाइट शूज पहने थे। वीडियो में बादशाह कपूर एंड संस का गाना कर गई चुल्ल गाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
surbhi jyoti - फोटो : social media
बादशाह और कटरीना कैफ के अलावा सुरभि ज्योति का भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में सुरभि फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। सुरभि पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें