फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Katrina Wedding: इस एक्टर ने किया शादी में जाने से मना, ऐसी बात लिखी जिससे सब हैरान हैं!

Wed, 01 Dec 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को है। जिसकी लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक कराये गये हैं। बताया जा रहा है कि राजा मान सिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पद्मावती सुइट में कटरीना कैफ ठहरेंगी। कटरीना और विक्की कौशल की शादी राजस्थान स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में भी भव्य रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। हालांकि, इस बीच एक अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ऐसा लिखा है, जो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
गजराज राव - फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेता ने किया विक्की कौशल और कटरीना की शादी में जाने से मना!
फिल्म बधाई हो फेम अभिनेता गजराज राव ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में जाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि वह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में नहीं जाएंगे। यह सुनकर आप भी हैरान हो गये होंगे, लेकिन उनकी यह इंस्टाग्राम स्टोरी इस वजह से काफी लोकप्रिय हो गई है। हालांकि, गजराज राव ने यह बात मजाक में कही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह जानकारी भी सामने आई थी कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में मेहमानों के मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे और न ही वेडिंग वेन्यू पर किसी को शूट करने की अनुमति होगी। इसी को देखते हुए एक्टर गजराज राव ने मजाक में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है।
 
 

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गजराज राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की फोटो शेयर करते हुए ऊपर लिखा- शादी के दौरान मोबाइल बैन। इसके नीचे विक्की कौशल ने चुटकी लेते हुए लिखा, सेल्फी नहीं लेने देंगे तो वह शादी में नहीं जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। यह भव्य रिसेप्शन कटरीना कैफ और विक्की कौशल के उद्योग जगत के मित्रों और सहकर्मियों के लिए किया जाएगा। जो लोग राजस्थान में शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे उनके लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन दिया जाएगा। यह भी खबरें आई हैं कि कोविड -19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विक्की कौशल और कटरीना अपनी गेस्ट लिस्ट में संशोधन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें