फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: क्या बिग बॉस में नजर आने वाले हैं आप सांसद राघव चड्ढा? सलमान के साथ तस्वीर देख फैंस पूछ रहे सवाल

Wed, 01 Dec 2021 04:41 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान के साथ राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
आम आदमी पार्टी के सांसद व दिल्ली कैबिनेट के मंत्री राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। युवा नेता होने के कारण राघव देशभर के युवाओं के आइकन भी हैं। वहीं अपनी स्मार्टनेस के कारण भी राघव कई लोगों की पसंद हैं। ऐसे में उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर युवाओं की नजर टिकी रहती है। बुधवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
राघव ने सलमान खान के साथ हुई भेंट की एक कैजुअल सी फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "एक मुलाकात सलमान भाई के साथ"। फोटो शेयर करने की देर थी कि लोगों के रिएक्शंस सामने आने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ लोगों ने तो राघव और सलमान की तुलना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने राघव को सलमान से ज्यादा कूल और फ्रेश बता दिया। वहीं एक ने लिखा कि हीरो सलमान नहीं आप लग रहे हैं। 

4 of 5
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से लिख डाला कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो आपको सलमान खान के साथ फ्री में सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। वहीं, दोनों को साथ देख एक ने राघव से पूछ डाला कि क्या वो बिग बॉस के घर में जाने की तैयारी कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ ही उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। वहीं उनके ऑपोजिट में महिमा मकवाना हैं। महिमा इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड डेब्यु कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें