फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को पछाड़ने की तैयारी में कटरीना, 4D फॉर्मेट में बनेगी अगली फिल्म

Sun, 15 Apr 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, katrina kaif
3डी फॉर्मैट में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने लोगों का दिल जीत लिया। अब उनसे एक कदम आगे निकलने की कोशिश करते हुए कटरीना कैफ ने वह फिल्म साइन कर ली है जिसका निर्माण 4डी फॉर्मैट में होने जा रहा। इस फिल्म में वह पहली बार वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
remo dsouza
कटरीना कैफ और वरुण धवन की इस फिल्म को कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने रेमो डीसूजा बनाने जा रहे हैं। रेमो ने बताया कि वह इसकी ट्रेनिंग लेने खुद लॉस एंजेलिस जाएंगे और इस तकनीक की बारीकियां सीखेंगे। इन दिनों रेमो सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' के निर्देशन में व्यस्त हैं। सलमान की फिल्म के बाद वह कटरीना की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
remo
रेमो ने कहा कि उनकी फिल्म डांस पर आधारित होगी। मगर तकनीक के फेर में कहानी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह दूसरा मौका होगा जब रेमो वरुण धवन के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'एबीसीडी-3' में साथ काम किया था।

4 of 5
Varun Dhawan
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'अक्टूबर' की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग से फुर्सत मिलते ही कटरीना कैफ लंदन चली गई हैं। वह घर में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif - फोटो : Instagram
बता दें कि कटरीना कैफ जल्द 'बार्बी ड्रीम्स' के नाम से एक किताब रिलीज करेंगी जिसमें वह अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएंगी। इस किताब में कटरीना कैफ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा नहीं होगा। किताब का नाम बार्बी इसलिए रखा गया क्योंकि कटरीना बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोईन हैं जिनके नाम से बार्बी डॉल्स की रेंज लॉन्च की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें