फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ किचन में कटरीना कैफ ने बनाई ऐसी डिश, वीडियो में बोलीं- 'नहीं पता ये क्या है'

Sat, 11 Apr 2020 04:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isabelle and Katrina Kaif - फोटो : Instagram
क्वारंटीन में इन दिनों अभिनेत्री कटरीना कैफ खुद ही घर का काम कर रही हैं। कभी वो झाड़ू लगाते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं तो कभी बर्तन धोते हुए। वहीं अब कटरीना ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कटरीना अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ नजर आ रही हैं। खास बात है कि इस वीडियो में डिश बनाने के बाद अभिनेत्री ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Katrina kaif made pancake - फोटो : Instagram
इस वीडियो में कटरीना इसाबेल के साथ किचन में हाथ आजमा रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये दोनों अभिनेत्रियां पैनकेक बनाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही कैमरे में हंसते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कटरीना ने शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : Social Media
वीडियो पोस्ट करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'हमें खुद नहीं पता ये क्या है। हम आपको बता देंगे जब हम ये बना लेंगे।' अभिनेत्री के इस वीडियो पर यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कटरीना का हाल ही में एक और इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में रहा था। इस पोस्ट में कटरीना ने एक अभिनेत्री के काम की सराहना की थी। ये अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म फैन में नजर आ चुकी हैं। 
 

4 of 5
Katrina Kaif and Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
कटरीना ने शिखा मल्होत्रा की अस्पताल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था- 'असली जिंदगी का हीरो।' शिखा इस वक्त बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल मुंबई में नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
इस बारे में शिखा ने इंडिया टुडे वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस फैसले के पीछे की वजह बताई। शिखा ने कहा था- 'जब मैंने पीएम मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करते हुए सुना तो मैं घर पर नहीं बैठ पाई। मैं मेडिकल ग्राउंड से हूं तो इस वक्त की गंभीरता को समझ सकती हूं। मैंने उसके अगले दिन से ही मुंबई के अस्पतालों में जाना शुरू कर दिया था। मुझे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गाइड किया और कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड की देखरेख के लिए रख लिया क्योंकि वहां पर नर्स की आवश्कता थी।'

पुरानी तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को दिया चैलेंज, क्या आप पहचान पाए?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें