फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बारात पर दिलीप कुमार ने साझा की अपनी नई तस्वीर, 97 वर्षीय अभिनेता ने फैंस का ऐसे किया शुक्रिया

Sat, 11 Apr 2020 04:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dilip Kumar - फोटो : social media
अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। 97 वर्षीय अभिनेता लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तबीयत के बारे में भी बताते रहते हैं। इस बार दिलीप कुमार बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
दरअसल दिलीप कुमार ने शुक्रवार को अपने सभी फैंस को शब-ए-बारात की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस मौके पर दिलीप कुमार ने उनकी सलमाती की दुआ मांगने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने ये शुक्रिया अदा अपनी नई तस्वीर साझा करके किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दिलीप कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी ये तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar and lata mangeshkar - फोटो : social media
दिलीप कुमार ने जो तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। उसमें वह कुर्सी का एक कोना पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के ट्वीट में उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। दिलीप कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- 'शब-ए-बारात पर आप सभी की प्रार्थना और दुआओं के लिए बेहद शुक्रिया। मैं भी आप सभी के लिए दिल से दुआ मांगता हूं।'
 

4 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
गौरतलब है कि दिलीप कुमार इन दिनों कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन मोड में हैं। डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना वायरस 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों और 10 साल की कम उम्र वाले बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। ऐसे में दिलीप साहब की उम्र 97 साल होने के चलते उनका पूरा परिवार उनकी देख-रेख में लगा हुआ है। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो परिवारीजनों के अलावा हॉस्पिटल के कुछ डॉक्टर और नर्स भी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar - फोटो : social media
अभिनेता दिलीप कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया, 'भगवान की कृपा से उन्हें अब तक डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या या दिल से संबंधित कोई बीमारी नहीं है। उम्र बढ़ जाने के कारण उन्हें सिर्फ थोड़ी कमजोरी है।' दिलीप कुमार की शारीरिक हालत इस समय कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लड़ने की नहीं है। सूत्र बताते हैं, 'दिलीप साहब की देखभाल उनकी पत्नी सायरा बानो के अलावा उनका सारा परिवार कर रहा है। सही तौर पर उनकी देखभाल के लिए कुछ नर्सों के स्टाफ को भी रखा गया है। वे समय-समय पर उनका ध्यान रखते हैं। फिलहाल वे एकदम ठीक हैं, और स्वस्थ हैं।' 

पढ़ें: कोरोना वायरस के लिए धर्मेंद्र ने इंसानों को ठहराया जिम्मेदार, वीडियो साझा कर कह- 'मैं काफी दुखी हूं अपने..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें