फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस वजह से ठंडे बस्ते में गई फिल्म

Thu, 22 Jun 2023 08:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान इस समय कथित तौर स्पैनिश फिल्म चैंपियन के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए आमिर खान के साथ बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म 'जी ले जरा' एक बार फिर ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने अपने एक्टिंग असाइनमेंट की वजह से इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म से फरहान 12 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे थे, लेकिन लगता है कि इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात

ठंडे बस्ते में गई जी ले जरा
रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान इस समय कथित तौर स्पैनिश फिल्म चैंपियन के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए आमिर खान के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा फरहान डॉन 3 पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जी ले जरा को फ्लोर पर आने में अभी कुछ और समय लग सकता है। बता दें कि इससे पहले आमिर ने यह फिल्म सलमान खान को ऑफर की थी, लेकिन कुछ वजहों से अभिनेता ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। 
Gangs of Wasseypur: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 11 साल हुए पूरे, 'सरदार खान' ने वीडियो शेयर खास अंदाज में मनाया जश्न
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं तीनों अभिनेत्रियां
गौरतलब है कि आलिया भट्ट मौजूदा समय में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में अभिनेत्री जल्द दिखने वाली हैं। वहीं, कटरीना की बात करें तो वह जल्द ही टाइगर 3 और मैरी क्रिस्मस में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर इन दिनों व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल में एक्शन अवतार में नजर आई थीं। 
Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें