है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है, रात तक इस कमाई में इजाफा हो सकता है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। जबकि पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो हर दिन इस फिल्म की कमाई में कमी ही दिख रही है।
डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 35.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं।