फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर के बाद बहन करिश्मा कपूर भी आईं कोरोना से जंग में सहयोग करने, पीएम केयर्स फंड में की आर्थिक सहायता

Fri, 03 Apr 2020 11:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
कोरोना वायरस का कहर इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। जिसके चलते पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान देहाड़ी पर जीवन बसर करने वालों को हुआ है। जिसके लिए अब सभी लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिसमें ब़लीवुड सेलेब्स सबसे आगे हैं। इन सेलेब्स में अब एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Karisma Kapoor
ये अभिनेत्री हैं कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर। लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मुहिम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं। इसी के चलते अब करिश्मा कपूर ने भी पीएम केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड के जरिए लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाई है। देश में पसरे इस संकट से उबरने के लिए लगातार बॉलीवुड सितारे इसके लिए आगे आ रहे हैं। तो वहीं अब करिश्मा कपूर का नाम भी इसमें जुड़ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
इस बात की जानकारी खुद करिश्मा कपूर ने दी है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस बारे में फैन्स को बताया है। करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। करिश्मा ने एक तस्वीर साझा की है और इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'हमने डोनेट किया, आप भी प्लीज डोनेट करें...एक छोटा-सा योगदान कई जिंदगियों को बदल सकता।'
 

4 of 5
रिद्धिमा कपूर करिश्मा कपूर
हालांकि करिश्मा ने अपनी पोस्ट में ये उजागर नहीं किया कि उन्होंने कितनी रकम आर्थिक सहायता कि लिए दी है। करिश्मा ने बेटी समायरा और बेटे किआन के साथ मिलकर ये सहायता की है। करिश्मा से पहले उनकी बहन करीना कपूर खान भी पति सैफ अली खान के साथ मिलकर इस जंग से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता कर चुकी हैं। हालांकि पीएम केयर्स फंड से पहले करीना ने एजीओ को आर्थिक सहायता पहुंचाई थी जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala
जिसके बाद गुरुवार को सैफ और करीना ने पीएम केयर्स फंड में भी डोनेशन दिया है। करीना ने डोनेशन देने के बाद एक पोस्ट भी साझा की थी जिसमें लिखा था कि हमने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दिया है। ऐसे समय में मदद के लिए बढ़ा हर हाथ और दिया गया एक-एक पैसा भी अहमियत रखता है। जहां हो सकता है आप भी मदद करिए। करीना सैफ और तैमूर।' गौरतलब है कि अभिनेता शाहरुख खान ने भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान गुरुवार को ही किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें