फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुअाा केस पर पहली बार बोले 'अक्टूबर' के डायरेक्टर, कहा- 'अब नहीं करूंगा काली पूजा'

Thu, 19 Apr 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
october
कठुआ गैंगरेप की खबर से पूरा देश हिल गया है । आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं । इस रेप केस मामले में करीना से लेकर सोनम और फरहान अख्तर तक ने 8 साल की बच्ची को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन

2 of 5
शूजित सरकार
अब इस पर 'अक्टूबर' के डायरेक्टर शूजित सरकार का भी बयान आया है । बंगाली हिंदू परिवार से आने वाले शूजित हर साल काली मां की पूजा करते हैं । इस बार उन्होंने काली पूजा ना करने की बात कही है । 
विज्ञापन

3 of 5
shoojit
'पिंक' जैसी फिल्में बनाने वाले शूजित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां दुर्गा, मां काली आप हर साल आती और चली जाती हैं । लेकिन इस बार मैं तब तक आपकी पूजा नहीं करूंगा जब तक निहत्थी छोटी बच्चियों को आपके जैसे 10 हाथ नहीं मिल जाते ।'



 

4 of 5
शूजित सरकार
डायरेक्टर ने आगे लिखा, 'आप देख नहीं सकतीं कि किस तरह उन्होंने बच्ची का निर्ममता से रेप किया और मारा आप कहां हैं? मैं विरोध करता हूं ।' वैसे तो शूजित सोशल मुद्दों पर कम ही बोलते हैं लेकिन इस गंभीर के खिलाफ उन्होंने भी आवाज उठाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूजित सरकार
इस मामले में तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फरहान अख्तर ने कहा, 'जरा सोचिए कि 8 साल की बच्ची पर क्या बीतती होगी जब उसको ड्रग्स देकर कई दिनों तक गैंगरेप किया जाता हो । उसकी जान चले जाना बड़े दुख की बात है । अगर आप इसे एक बेहद खौफनाक हरकत नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें