पूरी दुनिया को अपनी धुनों पर नाचने के लिए मजबूर करने वाले मशहूर संगीतकार ए आर रहमान इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं। आज रिलीज होने वाली मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म 'पीएस 2' में जहां एक तरफ उनका म्यूजिक धमाल मचाने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में रहमान का पत्नी से एक इवेंट के स्टेज पर हिंदी छोड़ तमिल बोलने के लिए कहना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एआर रहमान का अपनी मातृभाषा तमिल के लिए प्यार पहले भी कई बार दिख चुका है। लेकिन उनकी पत्नी द्वारा बोली गई तमिल भाषा ने ट्रोलिंग को न्योता दिया है। दरअसल, साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने सायरा को ट्रोल किया है। ऐसे में एआर रहमान भी चुप नहीं रहे और उन्होंने एक्ट्रेस के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए पत्नी का बचाव किया।