फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के इस बच्चे को मिला नेशनल अवॉर्ड, डायरेक्टर बोले- उसे अभी तक बता नहीं पाया

Sun, 11 Aug 2019 11:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hamid - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। इसके बाद से ही राज्य के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। इस बीच शुक्रवार को घोषित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हामिद को उर्दू की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। फिल्म के लीड एक्टर आठ साल के तल्हा अरशद रेशी को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Hamid - फोटो : Social Media
इस बारे में अभी तक तल्हा अरशद रेशी को नहीं पता है कि उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू होने के साथ फोन और इंटरनेट सेवाएं भी ठप रहीं। फिल्म के निर्देशक एजाज खान ने बताया कि संचार सेवा ठप होने की वजह से अभी तक उनका संपर्क तल्हा से नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
Hamid - फोटो : Social Media
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में एजाज खान ने कहा- 'इस बड़ी जीत पर मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना है, मैं रोमांचित हूं। मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। मैं इसके लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

4 of 5
Hamid - फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा- 'मैं तल्हा अरशद रेशी के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन फोन की सभी लाइनें ठप हो गई हैं इसलिए उनसे बात नहीं हो पा रही। यह दुखद है कि उन्हें अब तक पुरस्कार मिलने के बारे में नहीं पता। मैं उन तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hamid - फोटो : Social Media
अमीन भट के नाटक ‘फोन नंबर 786’ पर आधारित ‘हामिद’ घाटी के एक बच्चे की कहानी हैं, जिसके पिता लापता हो जाते हैं। यह बच्चा अल्लाह से फोन पर बात करके अपने पिता को वापस लौटाने की बात कहना चाहता है। फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, अभिनेता सुमित कौल और विकास कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें