ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं। अभिनेत्री ने कभी भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। ट्विंकल का मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की आयु नहीं बढ़ती है। इतना ही नहीं, ट्विंकल कई बार इसे लेकर तीखी टिप्पणी भी कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था, '100 देश ऐसे हैं, जहां पुरुष बिना व्रत रखे भी भारतीय पुरुषों से अधिक जीते हैं।'