कंगना रणौत की 'तेजस' और विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल', इस वक्त हिंदी सिनेमा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों दर्शकों को लुभाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। लेकिन, 'तेजस' के आंकड़ों को देखते हुए यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि '12वीं फेल' उससे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक तरफ जहां कंगना रणौत जैसी नामी अभिनेत्री की फिल्म शुरुआती पांच दिनों में ही लाखों में पहुंच गई है, वहीं दूसरी ओर, '12वीं फेल' अभी भी करोड़ों में खेल रही है। इन दोनों के साथ ही साउथ की 'लियो' और 'टाइगर नागेश्वर राव' भी इन्हें टक्कर देने के लिए मौजूद हैं। आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है...