कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में कार्तिक बप्पा से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,' सत्या एक प्रेमकथा का शुभारम्भ, गणपति बप्पा मोरया।' कार्तिक और कियारा की इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन मेकर्स ने बाद में इसके नाम को बदल कर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। इस फिल्म से अगले साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है।