फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ की बेटी के लिए फिर धड़का इस एक्टर का दिल, बोले-बस टाइम और जगह बताए सारा

Sat, 19 Jan 2019 12:21 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kartik aryan
'सिंबा' फिल्म के सुपरहिट होते ही सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। हाल ही में सारा का दिल तोड़कर किसी और के साथ डेट पर जाने की बात कहने वाले एक्टर का बयान बदल गया है। बात हो रही है कार्तिक आर्यन की, उसने अब कहा है कि मैं सारा के साथ कॉफी डेट पर जाने के लिए तैयार हूं, सारा बस मुझे जगह बता दें। मैं उस जगह पहुंच जाउंगा।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik
कार्तिक ने एक इंटरव्यू में कहा है, जहां तक सारा अली खान के साथ कॉफी डेट की बात है तो मुझे यह सुनने में आया है कि, उनकी मां ने उन्हें मेरे बारे में बात करने से मना कर दिया है, क्योंकि सारा मुझे लेकर काफी कुछ बोल चुकी हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं सारा के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हूं। यह साफ हो गया है, कि वह सारा के साथ डेट पर जाने के लिए काफी बेचैन हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar, kartik aryan - फोटो : instagram
कहीं न कहीं सारा की मां अमृता सिंह की टेक्नीक काम आ गई। शायद इसलिए कहते हैं कि एक्सीपिरियंस बहुत काम आता है। जब से सारा ने करण के शो में यह बयान दिया था कि वो कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। तभी से दोनों के फैंस को उनके डेट पर जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दोनों डेट पर कब जाएंगे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
पिछले दिनों सैफ अली खान की बेटी सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही थी। सारा अपने पिता के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। यहां सारा ने कहा था कि वो चाहती हैं कार्तिक आर्यन उन्हें डेट करे। इसके बाद रणवीर ने एक इवेंट में सारा को कार्तिक से मिलवाया था, लेकिन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या रिलेशन में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्यार का पंचनामा' और फिर 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्में देने वाले कार्तिक के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट काम करने वाले हैं। खबर आ रही थी सारा कुली नंबर 1 के रीमेक में दिख सकती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें