भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता कार्तिक आर्यन आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म के बाद अब अभिनेता तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक शहजादा में नजर आने वाले हैं।