फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने कियारा के जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- 'तुम्हारा सत्य प्रेम'

Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : insta
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'भूल भुलैया 2' में साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था। फिलहाल आज कियारा आडवाणी अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं । अब उनके को-एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी पोस्ट साझा कर एक्ट्रेस को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा - फोटो : Instagram
शेयर की रोमांटिक फोटो
कार्तिक आर्यन ने कियारा संग बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे कथा, तुम्हारा सत्य प्रेम। दरअसल कियारा और कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' पर काम कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म के एक दृश्य की तस्वीर साझा की है और कियारा को इसके साथ जन्मदिन विश किया है।
विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक समीर विद्वांस ने दिया ऐसा रिएक्शन
कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट पर निर्देशक समीर विद्वांस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- मेरे सत्य प्रेम और कथा। साथ ही उन्होंने कियारा को भी टैग किया है। फैंस भी अभिनेता की पोस्ट पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
2021 में सामने आई थी फिल्म का जानकारी
बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के बारे में साल 2021 में जानकारी सामने आई थी और फिल्म का टाइटल 'सत्यनारायण की कथा' सामने आया था। जिस पर आपत्ति जताई गई थी, अब फिल्म का नया टाइटल 'सत्य प्रेम की कथा' रिवील कर दिया गया है। फिलहाल 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ में बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं। वह इस समय अभिनेत्री कृति सेनन संग फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें