फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया 'लक्ष्मण' का मोनोलॉग, कार्तिक आर्यन से बोले- 'आ गया भाई का बॉस'

Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण, कार्तिक आर्यन - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के मोनोलॉग के तो आफ फैन होंगे ही लेकिन इंटरनेट यूजर्स को मोनोलॉग में मात देने के लिए अब कोई नया शख्स आ गया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण हैं। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सुनील लहरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
रामायण के प्रसारण के दौरान उनकी फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ी है। और अब को लगता है कि रामायण के लक्ष्मण मोनोलॉग बोलने में कार्तिक से ज्यादा बेहतर हैं। दरअसल रामायण में जैसे ही भगवान राम ने माता सीता को अग्नि परीक्षा देने के लिए कहा वैसे ही लक्ष्मण भड़क उठे।
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मण - फोटो : इंस्टाग्राम
लक्ष्मण ने माता सीता का पक्ष लेते हुए जो मोनोलॉग बोला फैंस उसके दीवाने हो गए। बस फिर क्या था तभी से लोग कार्तिक आर्यन और सुनील लहरी की तुलना कर रहे हैं। इंटरनेट पर सुनील लहरी छाए हुए हैं। सुनील ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर बना दिया।

4 of 5
राम लक्ष्मण - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें रामायण की तो रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार सबसे पहले किसी और को ऑफर किया गया था लेकिन बाद में ये रोल सुनील को मिल गया। शो के शुरू होने के बाद से ही सुनील चर्चा में आ गए हैं। उनपर मीम्स भी बनाए गए। जवानी के दिनों की उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, कार्तिक आर्यन ने अपनी ज्यादातार फिल्मों में लंबा मोनोलॉग सीक्वेंस किया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मोनोलॉग के जरिये कोरोनावायरस को लेकर संदेश दिया था। फैन्स को यह पसंद भी आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें