फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल में बॉलीवुड के इस एक्टर ने दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, अब बोले - 'मैं अपनी जगह ढूंढ रहा हूं'

Mon, 04 Feb 2019 12:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
सिनेमा में शुरुआत के बाद 7 साल लगे ग्वालियर के कार्तिक तिवारी को कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के नाम से मशहूर होने और करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म देने में। अब वह हिंदी सिनेमा के नए गुड्डू शुक्ला हैं। ब्रांड्स उनके पीछे हैं और प्रोड्यूसर्स साइनिंग अमाउंट का ब्लैंक चेक लेकर उनके आगे। कार्तिक से अमर उजाला की एक खास मुलाकात। 
विज्ञापन

2 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
नुसरत भरूचा अब तक आपकी लकी को-एक्टर रही हैं, कृति सेनन के साथ 'लुका छिपी' में किस तरह का रिस्पॉस मिल रहा है?
- नुसरत के साथ 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से ज्यादा रिस्पॉस कृति सेनन के साथ 'लुका छिपी' के ट्रेलर को मिला है। लोगों ने फिल्म के बारे में बातें करनी शुरू कर दी हैं। भरोसा बन रहा है कि फिल्म अच्छा करेगी। रही बात दोनों के साथ जोड़ियों की तुलना की तो मैं कह सकता हूं कि मेरी और कृति की जोड़ी भी लोगों को जरूर पसंद आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sonu Ke Titu Ki Sweety - फोटो : file photo
साल 2018 में आपने करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म दी। तो कार्तिक तिवारी के अच्छे दिन आ गए समझा जाए?
हां, यह सही है कि मेरे पास इससे पहले कभी ऑफर्स ही नहीं आते थे। लेकिन, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद से अब ऑफर्स आने चालू हुए हैं। और ये इतने सारे हैं कि मैं कुछ भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहता। मैं धीरे धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाने वाला हूं। इसके बाद लोग मुझे पति, पत्नी और वो में देखेंगे, फिर उसके बाद एक और फिल्म की घोषणा जल्द होने वाली है। 

4 of 5
Luka Chuppi first poster - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार के आप फैन रहे हैं, फिर आपने उनके ही गाने को अपनी फिल्म के लिए शूट किया, कैसा रहा उस पल का एहसास?
- पोस्टर लगवा दो बाजार में, मेरा बहुत पसंदीदा गाना रहा है। अक्षय सर का फैन हूं और उन्हीं के एक गाने पर मुझे नाचने का मौका मिला, तो उस दिन की फीलिंग ऐसी है कि जिसे मैं पूरी उम्र नहीं भूल सकता। गुड्डू शुक्ला के किरदार के लिए भी ये गाना फिट है और मुझे लगता है कि इस फिल्म के बाद ये नाम भी सुपरहिट होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
नए दौर के अभिनेताओं में खुद को किस पायदान पर पाते हैं?
- अभी तो मैं अपना नाम बना रहा हूं। मेरे साथ या बाद आए तमाम एक्टर्स अपनी अपनी जगह पा चुके हैं और अच्छा कर भी रहे हैं। अभी मैं अपनी जगह ढूंढ रहा हूं। मैं मानता हूं कि मेरा शुरूआत तो अब ही हुई है। धीरे धीरे मेरे साथ मेरे दर्शक भी बड़े होंगे फिर वह कह सकेंगे कि हां. ये हमारे समय का हीरो है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें