फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी के बाद डेब्यू करने के बावजूद आगे निकलीं सारा अली खान, झोली में एक और बिग बजट फिल्म

Mon, 04 Feb 2019 12:20 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बॉलीवुड में बैक टू बैक दो फिल्में रिलीज हुईं । पहली 'केदारनाथ' (Kedarnath) और दूसरी 'सिंबा' (Simmba) । 'केदारनाथ' में सारा के काम की बहुत तारीफ हुई। वहीं 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए । अब सारा के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है ।
 
विज्ञापन

2 of 5
jhanvi kapoor, sara ali khan - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस ने सारा अली खान को एक बायोपिक में कास्ट किया है । फिल्म को कन्नन अय्यर डायरेक्ट करेंगे । कन्नन अय्यर इससे पहले 'एक थी डायन' को डायरेक्ट कर चुके हैं हालांकि ये फिल्म कुछ खास चली नहीं थी ।

 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
इसके बाद कन्नन दमदार वापसी के मूड में है। अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये जरूर कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी। बता दें कि इससे पहले आई सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' को भी करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स ने ही सपोर्ट किया था।

 

4 of 5
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सारा अली खान को जाह्नवी कपूर के साथ कंपेयर किया जा रहा है । अब ये फिल्म मिलने के बाद भी कहा जा रहा है कि सारा की सीधी टक्कर जाह्नवी से है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan
जान्हवी कपूर ने भी एक बायोपिक साइन की है। वो इंडियन एयर फोर्स की पहली भारतीय महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो सारा अली खान को 'बागी 3' के लिए भी साइन किया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें