बहुत ही कम समय में लड़कियों के दिल की धड़कन बन चुके चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन सिंगल नहीं हैं। जी हां बीते कुछ दिनों से कार्तिक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक कैनेडियन मॉडल डिंपल शर्मा को डेट कर रहे हैं। इस बात की गवाह हैं गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट की ये तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 4
kartik aryan
बता दें डिनर के बाद जब वह अपनी गर्लफ्रेंड डिंपल के साथ निकल रहे थे तभी कुछ तस्वीरें क्लिक कर ली गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर कुछ फैंस खुश हैं तो कई फीमेल फैंस का दिल टूट चुका है। कार्तिक की तरह उनकी गर्लफ्रेंड भी काफी स्टनिंग दिखती हैं। डेट के दौरान कार्तिक काफी कैजुअल लुक में नजर आए वहीं उनकी गर्लफ्रेंड क्रॉप और ब्लैक जैगिंग में दिखीं।
विज्ञापन
3 of 4
Kartik Aaryan
कार्तिक अक्सर कार्तिक डिंपल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं डिंपल के इंस्टा पर भी कार्तिक के साथ उनकी कई इतनी तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर ये जरूर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच जो कुछ भी है बेहद खास है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि दोनों के बीच महज दोस्ती है या फिर ये रिश्ता कुछ और कहलाता है।
कार्तिक की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में कार्तिक का कद अचानक से बड़ा हो गया है और कई बड़ी फिल्में उनके हाथ में हैं।