फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के बाद करीना के साथ नजर आए कार्तिक, यूजर बोले- 'कभी सास, कभी सहेली'

Mon, 03 Feb 2020 05:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : insatgram
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक आर्यन सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार वजह हैं करीना कपूर खान। कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान, कार्तिक आर्यन और मनीष मल्होत्रा - फोटो : insatgram
दरअसल हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हैदराबाद में हुए एक फैशन शो में अपना ब्राइडल कलेक्शन उतारा। इस फैशन शो के स्टॉपर के रूप में कार्तिक आर्यन संग करीना कपूर नजर आईं। जहां दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूत दिख रही है। इस रैंपवॉक के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : insatgram
सफेद रंग के लैस वाले लहंगे संग ब्लाउज को पेयर किए करीना का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। साथ में कुंदन और पर्ल का नेकपीस उनके लुक को पूरा कर रहें हैं। वहीं कार्तिक आर्यन सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में डैपर लुक में नजर आ रहें हैं। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'कभी सास, कभी सहेली।'



 

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : insatgram
वैसे अगर आप भी 'कभी सास, कभी सहेली' के कमेंट को समझने की कोशिश कर रहे हैं तो बता दें कि कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है। वहीं करीना कपूर खान, सारा अली खान के पिता सैफ अली खान की पत्नी हैं। ऐसे में करीना कपूर, सारा अली खान की सौतेली मां हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म लव आज कल है। फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। लव आज कल के अलावा कार्तिक के पास दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 भी कतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात कार्तिक आर्यन के अलावा करीना कपूर खान के फिल्मी करियर की करें तो करीना कपूर, आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही करीना कपूर के खाते में इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम भी है।

पढ़ें: डांस करते हुए गिर पड़ी दुल्हन, 'ये है मोहब्बतें' के इस अभिनेता ने गर्लफ्रेंड के साथ लिए फेरे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें