फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा-आदित्य की शादी के लिए कार्तिक को मिला न्योता, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

Thu, 30 Jan 2020 02:45 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar, Kartik aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
इंडियन आइडल सीजन 11 के सेट पर आजकल नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खूब चर्चाएं होती हैं। अपनी फिल्म के लिए कोई कलाकार प्रमोशन के लिए आए या किसी मेहमान को आमंत्रित किया जाए, नेहा और आदित्य की शादी की चर्चा में सभी भागीदारी लेते हैं, और शादी में अपनी भूमिका भी धड़ल्ले से साझा करते हैं। ऐसा एक बार फिर हुआ है, जब हिंदी सिनेमा के युवा और लड़कियों के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन अपनी चर्चित अभिनेत्री सारा अली खान के साथ इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar, Aditya Narayan, Kartik aaryan - फोटो : amar ujala mumbai
प्रेमियों के हफ्ते वैलेंटाइन्स वीक को और ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए फिल्म निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली दो युवा कलाकार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को साथ लेकर अपनी अगली फिल्म 'लव आज कल 2' लेकर आ रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों युवा कलाकारों ने इंडियन आइडल 11 के सेट पर शिरकत की।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : social media
इस दौरान इंडियन आइडल सीजन 11 की छोटी अल्का यानी अंकोना मुखर्जी ने 'तेरे लिए हम हैं जिए' गाने पर एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस के बाद कार्तिक आर्यन ने नेहा और आदित्य को उनकी आगामी शादी के लिए बधाई दी, जो कि इस वैलेंटाइन्स डे पर होने जा रही है। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें दोनों तरफ से निमंत्रण मिलेगा, क्योंकि वो आदित्य और नेहा दोनों के अच्छे दोस्त हैं।

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बात को सुनकर नेहा कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि कार्तिक को दुल्हन की तरफ से होना चाहिए, क्योंकि वो उनके भाई टोनी कक्कड़ के बहुत अच्छे दोस्त हैं। नेहा ने मजाक में यह भी कह डाला है कि दुल्हन की तरफ से होना कार्तिक का कर्तव्य है क्योंकि वो और नेहा लंबे समय से दोस्त हैं। इस पर कार्तिक ने फिर से कहा, 'मैं दोनों तरफ से रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
इस शो की प्रतिभागी अंकोना ने बताया कि कार्तिक उनका पहला क्रश हैं, और वो उनके साथ डांस करना चाहती हैं। इस पर कार्तिक आर्यन ने अंकोना की ख्वाहिश पूरी की, और अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल 2' के गाने 'शायद' पर उन्होंने अंकोना के साथ डांस किया।

पढ़ें: अभिनेत्री से मेंटॉर बनीं सीमा बिस्वास, अपने सह-कलाकारों को देती हैं अभिनय के गुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें