फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग खत्म होने के बाद भी इस तरह कार्तिक से मिल रहीं सारा, कैमरा देखते ही छुपाया चेहरा

Fri, 12 Jul 2019 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन अक्सर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में दोनों ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग खत्म की। अब दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
इस दौरान आर्यन ने ब्लू कलर का कैजुअल टीशर्ट पहना था वहीं उन्होंने मैचिंग सनग्लासेस लगा रखे थे। एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस बीच सबका ध्यान खींचा कार में बैठीं मिस्ट्री गर्ल ने। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कार में सारा अली खान थीं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है ऐसे में तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वहीं फोटो जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'कार में सारा अली खान थीं जो कार्तिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आई थीं।' जब फोटोग्राफर्स ने सारा की तस्वीर लेनी चाही तो उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपा लिया। 

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। उसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कार्तिक और सारा ने हाल ही में फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक प्रेमी युवक से लेकर एक अधेड़ इंसान तक के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
हाल ही में ऐसी खबर आई कि कार्तिक आर्यन ने मुंबई में फ्लैट खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने मुंबई में यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा है। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। उन्होंने इस साल मई में ही फ्लैट के लिए डील साइन की थी और करीब 9.60 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें