फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक का फनी अंदाज: अभिनेता ने शेयर की अपनी टीनेज फोटो, फैंस से बोले- सिर्फ गलत कैप्शन दें

Sat, 15 May 2021 05:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो जो भी फोटो या वीडियो यहां पोस्ट करते हैं, फैंस उसपर जमकर लाइक बटन दबातें हैं और खूब प्यार भी लुटाते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता ने फोटो शेयर कर तारीफ के लिए नहीं बल्कि बैड कमेंट्स के लिए कहा है। उन्होंने मास्क पहनने को लेकर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। साथ ही जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसमें यूजर्स हीं नहीं, बल्कि सेलेब्स भी शामिल हैं। दरअसल, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उनकी आंखों और होंठ को छोड़कर पूरा चेहरा काले रंग के किसी लेप से ढका हुआ है। अपने चेहरे पर उन्होंने ऐेसे लेप लगा रखा है जैसे मास्क।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन ने तस्वीर में सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही वो विक्ट्री यानी जीत का साइन भी दिखा रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर कैप्शन के लिए कार्तिक ने अपने फैंस से कुछ अलग तरह की डिमांड की है। उन्होंने लिखा है कि 'केवल गलत कैप्शन।' उनके इस पोस्ट पर अब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, उनके इस पोस्ट को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
अभिनेता के इस पोस्ट पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि 'अच्छा है चेहरे पर कम से कम मास्क तो है कार्तिक आर्यन।' उनके इस कमेंट पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी। कार्तिक ने लिखा 'आलिम हकीम संस्कारी बच्चा।'

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं जो तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोफी चौधरी ने मजाकिया लहजे में लिखा मैं हमेशा मास्क में थी। किसी कहा अंखियों से गोली मारे तो कोई कहता नजर आया कि मास्क लगाओ एक नहीं दो। इसके अलावा उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। सभी ने मास्क को लेकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि 'ये बिल्कुल वैसा है कि मां मजाक में कह दे कि गोबर तुम्हारे स्किन के लिए अच्छा है और तुमने इसे लगा भी लिया।' कार्तिक ने भी इस रिएक्शन का मजा लिया। उन्होंने लिखा कि 'बताओ मतलब 10 साल से मजाक हो रहा है।'
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कार्तिक ने मास्क जागरूकता के लिए पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने मास्क पहनने को लेकर कई पोस्ट किए हैं। सबसे अच्छी बात है कि अभिनेता हर बार एक अलग अंदाज में पोस्ट करते हैं। इस तरह कार्तिक ने ये फनी पोस्ट शेयर कर सभी को हंसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता तब्बू और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2007 की फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल है। इसके अलावा 'धमाका' में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें