फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने साझा की 12 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेत्री से मिलने के लिए की थी ऐसी हरकत

Tue, 30 Jun 2020 10:29 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, सागरिका घाटगे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अपने कई वीडियोज साझा कर प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। यह तस्वीर 12 साल पुरानी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की इस थ्रोबैक तस्वीर में उनके साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीति सब्बरवाल का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी हैं। तस्वीर काफी पुरानी है तब कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे। उनका लुक अभी से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, '2008 मुंबई मैराथन। मैंने बैरिकेड्स कूदकर प्रीति सब्बरवाल के साथ तस्वीर क्लिक कराई थी और मैंने उन्हें ये भी कहा था कि शाहरुख खान को मेरा हाय बोलना।'

4 of 5
सागरिका घटगे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'चक दे इंडिया' में सागरिका घाटगे ने प्रीति सब्बरवाल का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार काफी मशहूर हुआ था। फिल्म में सागरिका एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में थीं जबकि शाहरुख खान वूमेन हॉकी टीम के कोच के तौर पर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो इस साल फरवरी में रिलीज हुई 'लव आज कल' में नजर आए थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। कार्तिक की आने वाली फिल्म 'भूल भूलैया 2' और 'दोस्ताना 2' है।

सुशांत सिंह राजपूत ने शाहरुख खान के गाने को इस तरह किया था रीक्रिएट, थ्रोबैक वीडियो वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें