फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने शाहरुख खान के गाने को इस तरह किया था रीक्रिएट, थ्रोबैक वीडियो वायरल

Tue, 30 Jun 2020 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नए अभिनेताओं के लिए शाहरुख खान एक बड़ी प्रेरणा रहे हैं। खासकर उन न्यूकमर्स के लिए जो इंडस्ट्री के बाहर से आते हैं। दिल्ली से आकर शाहरुख ने बॉलीवुड पर राज किया और अपने समकालीन कई अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी शाहरुख से बहुत प्रेरित थे। कई मौकों पर उन्होंने ये बात खुद बताई थी। सुशांत का जो नया वीडियो सामने आया है उससे ये साफ जाहिर भी हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सुशांत अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और ड्राइविंग कर रहे हैं। उनकी कार में शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' का गाना 'दीवाना दिल दीवाना' बज रहा है। इस दौरान सुशांत बिल्कुल शाहरुख खान की तरह एक्सप्रेशन देते हुए लिप सिंक कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने ब्लू टीशर्ट के दौरान सन ग्लासेस लगा रखे हैं और अपनी स्माइल के साथ गाने को परफेक्ट अंदाज में गाते दिख रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद से इस तरह के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज के जरिए फैंस अपने चहेते हीरो को याद कर रहे हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार ने अपने बयान में कहा कि 'आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत, लेकिन हमारे लिए गुलशन। खुला दिल, बातूनी और तेज दिमाग। हर चीज के लिए जिज्ञासु, हर बात को लेकर उत्सुक रहने वाला। बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उसका शौक था। मुस्कुराता तो खिल उठता, परिवार के बड़ों का गौरव और बच्चों के लिए प्रेरणा। एक दूरबीन हमेशा साथ रखता, शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था। हमें ये मानने में बरसों लगेंगे कि उसकी हंसी कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार ने अपने बयान में आगे कहा कि 'वो अपने प्रशंसकों से बेहद पार करता था। आप सबने हमारे गुलशन पर जो असीम प्रेम बरसाया है उसके लिए हम मन से कृतज हैं। अब जब वो हमारे साथ नहीं हैं, उसके स्मृति को संजोने के लिए हमने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना की है। उद्देश्य सुशांत के पसंदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विज्ञान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन प्रोत्साहन देना है।'

सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन, बोले- 'जो दिख रहा है मामला उससे कहीं ज्यादा है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें