अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन को आज कौन नहीं जानता। उनका नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग किसी को भी टक्कर देने के लिए काफी है। इन दिनों कार्तिक आर्यन बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग करने में बिजी हैं। अभिनेता लगातार कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, जिनमें से एक कियारा आडवाणी के साथ उनकी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' है। जहां कल अभिनेता अपनी एक और फिल्म 'फ्रेडी' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया, वहीं आज अभिनेता 'सत्य प्रेम की कथा' शूटिंग करने अहमदाबाद पहुंच गए। अहमदाबाद में अपने पसंदीदा कलाकार को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।