अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह किसी बॉलीवुड कैंप के हिस्सा नहीं हैं और अपने टैलेंट के दम पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें उनसे दोस्ताना 2 फिल्म से बाहर निकलने पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म से बाहर किये जाने को लेकर कोई कमेंट करने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि एक्टर कार्तिक आर्यन को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ अभिनय करना था। इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि एक्टर कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।