फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: एक्ट्रेस काजल राघवानी को है ये लाइलाज बीमारी, फैंस को बताने में आ रही थी शर्म

Sat, 04 Dec 2021 05:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी  फिल्म इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बात चाहे उनकी फिल्मों की करें या फिर गानों की, दोनों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वह एक फिल्म के लिए लगभग आठ से दस लाख रुपए लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पिछले तीन साल से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी - फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
जीहां, काजल को महिलाओं को होने वाली एक गंभीर बीमारी से पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजल राघवानी - फोटो : Instagram
काजल राघवानी ने एक बार अपने फैंस को इस बीमारी के बारे में बताते हुए लिखा था,'मैं ज्यादा रिऐक्ट नहीं कर रही हूं...मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रही हूं और इस बीमारी के सभी लक्षणों को फेस कर रही हूं। न ही कुछ छिपाने के लिए है और न ही इसे बताने में कोई संकोच।'

4 of 5
काजल राघवानी - फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
काजल ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया था। बता दें इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। एक बार POCS हो जाने के बाद महिलाओं को हमेशा इसे साथ लेकर चलना पड़ता है। हालांकि सही लाइफस्टाइल और डायट इसे मात देने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल राघवानी - फोटो : instagram
बता दें कि काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। भोजपुरी में आने से पहले वह मराठी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म भी मराठी ही थी हालांकि उन्होंने 'सुगना' के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें