फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: करण जौहर से झगड़े पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बताई दोस्ताना 2 से बाहर होने की वजह

Sun, 22 Jan 2023 10:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में सुपरहिट हो रही हैं और जल्द ही वह फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसकी तारीफ करण जौहर ने भी की। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया है। अब इस पर कार्तिक आर्यन ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
मीडिया से इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि करण जौहर ने उन्हें अपने फिल्म दोस्ताना 2 से क्यों निकाल दिया? इस पर कार्तिक ने कहा, 'ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मैंने आज तक इस बारे में बात भी नहीं की है। मैं उस चीज पर विश्वास करता हूं, जो मुझे मम्मी ने सिखाई है। वह हमारे संस्कार भी हैं कि जब बड़ों और छोटों के बीच कभी कोई तकरार होती है तो छोटे कुछ बोलते नहीं है। मैं उसी को फॉलो करता हूं। मैं इस बारे में कभी बोलता नहीं हूं और आज भी कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें: अभय देओल के बयान पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हूं
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन से दूसरा सवाल पूछा गया, 'करण जौहर ने कहा था कि जिसे सवा लाख रुपये एक फिल्म के लिए मिलते थे। उसने मुझसे 20 करोड़ रुपये मांगे थे और जब नहीं दिए तो उसने फिल्म छोड़ दी। क्या यह वजह थी आपके फिल्म छोड़ने की?' कार्तिक आर्यन ने कहा, 'ऐसा बोला था उन्होंने? देखिए चाइनीज विसपर्स हर जगह होते हैं। कई बार इस तरह की कहानियां बाहर आती रहती हैं। वे कभी भी किसी के कोट्स नहीं होते हैं। सोर्स स्टोरी करके कुछ-कुछ बाहर आ जाता है। क्वेश्चन मार्क डालकर स्टोरी बना देते हैं, जिस पर लोग विश्वास कर लेते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने पैसों के लिए फिल्म छोड़ दी हो। मैं बहुत ग्रीडी हूं, लेकिन स्क्रिप्ट्स के लिए ग्रीडी हूं, पैसों के लिए नहीं'। 

यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके अब करण जौहर से अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने उनकी फिल्म शहजादा के ट्रेलर पर शुभकामनाएं भी दी थीं। बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द आशिकी 3 में नजर आएंगे। उन्हें हाल ही में फ्रेडी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा अलाया फर्नीचरवाला की भी अहम भूमिका है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 फरवरी, 2023 को दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें