बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी हालिया फिल्मों 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। कार्तिक फिल्मों से अच्छी कमाई करते हैं, लेकिन वे एक कार खरीदने की अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह पैसे की कमी नहीं, बल्कि उनकी मां की रोक-टोक है। अब उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि अगर वे अपने जन्मदिन पर नई कार खरीदना चाहें तो नहीं खरीद सकते क्योंकि उनकी मां उनके पैसों का हिसाब-किताब रखती हैं और उन्हें फिजूलखर्ची नहीं करने देती।