कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच जानकारी मिली हैं कि राजश्री प्रोडक्शंस अगले महीने एक बड़ा एलान अपनी अगली फिल्म को लेकर करने जा रहा है। राजश्री के सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के हीरो पहले कार्तिक आर्यन ही थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने 75 साल से फिल्में बना रही कंपनी राजश्री के लोगों के साथ बर्ताव किया, उसके चलते कंपनी ने इस फिल्म से कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाना ही बेहतर समझा। अब इस फिल्म में किस हीरो को लिया गया है, इसका खुलासा अगले महीने हो सकता है। राजश्री के लोग फिलहाल अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ का काम पूरा करने में व्यस्त हैं। ये सीरीज 7 फरवरी से सोनी लिव पर प्रसारित होने जा रही है।