फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर शिक्षिका को पोस्ट करना पड़ा भारी, निलंबित

Wed, 29 Jan 2020 05:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
जावेद अख्तर के जन्मदिन के अगले दिन शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया था। इस सड़क दुर्घटना में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शबाना आजमी के एक्सीडेंट के बाद बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की लेकिन सोशल मीडिया पर उनके प्रति लोगों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी पर शिक्षिका की आपत्तिजनक टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
शबाना आजमी के घायल होने के बाद ट्विटर पर ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लोग उनके संबंध में आपत्तिजनक ट्वीट करने लगे। इसी मामले में अब कार्रवाही करते हुए दादरी शिक्षा विकास खंड के खंगोड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने अनुशासनहीनता और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है। शिक्षिका मृदुला शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक वॉल पर अभिनेत्री शबाना आजमी के घायल होने का चित्र डालकर उस पर टिप्पणी करने वाले लोगों को निशाना बनाते हुए कमेंट किया था कि ‘हम रक्त पिपासु नरभक्षी हिंदू, घायल पड़ी अभिनेत्री शबाना आजमी और मृत्यु की कामनारत गिद्ध’।

4 of 5
शबाना आजमी
इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित करते हुए पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन है। इस कारण से तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी - फोटो : Twitter
बता दें जिस वक्त ये हादसा हुआ शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे। तब आनन फानन में शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। शबाना अब ठीक हो चुकी हैं। इसकी जानकी जावेद अख्तर ने इंटरव्यू में दी थी। शबाना आजमी ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करते हुए कुछ वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे जिसके बाद लोगों में उनके प्रति रोष देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें