फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा से ब्रेकअप की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इस अभिनेत्री के साथ...'

Tue, 05 Nov 2019 01:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कुछ समय पहले तक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर से जुड़ी कोई ना कोई खबरें आती रहती थीं। जिसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि काम में व्यस्तता की वजह से दोनों अपने करियर पर फोकस करेंगे और अलग होने का फैसला किया है। सारा से ब्रेकअप की खबरों पर पहली बार कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनन्या पांडे ने 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अनन्या पांडे अपने जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के साथ डिनर पर निकलीं हालांकि दोनों अलग-अलग स्पॉट हुए थे। जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि कार्तिक और सारा के बीच दूरियों की वजह अनन्या पांडे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
एक इवेंट में पहुंचे कार्तिक आर्यन से जब सारा से ब्रेकअप का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'दो रोटियां अनन्या के साथ तोड़ ली तो सबने पूछ लिया। मैंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म की और उसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया लेकिन किसी ने उस बारे में नहीं पूछा।' 

4 of 5
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन जल्द ही अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे। इसे मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pati Patni Aur Woh - फोटो : twitter
बीते दिन 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में कार्तिक एक ऐसे पति (चिंटू त्यागी) के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनकी शादी उनके पिता ने जल्दी करा दी है। वहीं भूमि ने कार्तिक की पत्नी (वेदिका त्यागी) का किरदार निभाया है। साथ ही अनन्या फिल्म में 'वो' यानी कि तपस्या के रोल में हैं जिन्हें देखकर चिंटू त्यागी अपने दिल पर लगाम नहीं लगा पाते हैं।

हूबहू मां की तरह दिखती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, जन्मदिन पर बहन ने शेयर की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें