बीते कुछ समय से दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल अपनी सुरीली आवाज की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म केसरी के गाने 'तेरी मिट्टी' गया था, जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली पुलिस के इस कांस्टेबल का नाम रजत राठौर है। रजत राठौर ने अब कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का गाना गया है।