फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने रिलेशनशिप को लेकर कार्तिक आर्यन का खुलासा, सारा को भी नहीं होगा पता

Wed, 01 May 2019 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले दिनों एक शो में पहुंचीं सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस अनन्या पांडे को कई बार साथ में डिनर के लिए जाते हुए देखा गया। अब कार्तिक रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इस पर उन्होंने बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : file photo
कार्तिक आर्यन ने अब अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'मैं आपको अपने आधिकारिक स्टेटस के बारे में बताना चाहता हूं। मैं अभी किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। मैं सिंगल हूं। अब मैं क्या बोलूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरेे लिए अच्छा है कि यह मुझे काफी अटेंशन देती हैं। मैं ब्लश कर रहा हूं और खुश हूं। इस मौके को एंजॉय कर रहा हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
शादी के सवाल पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'मैं चाहता हूं कि मुझे सच्चा प्यार मिल जाए। मुझे शादी में यकीन है और मैं वास्तम में विश्वास से भरा हूं कि एक दिन मुझे कोई मिलेगा। मैं चाहता हूं कि किसी से मुझे प्यार हो जाए और मैं शादी कर लूं।'

4 of 5
kartik aaryan - फोटो : file photo
फिल्म लव आजकल की सीक्वल कही जा रही निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ एक खास किरदार में रणदीप हुडा भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल्ली में सारा अली खान एक सीन की वजह से चर्चा में आ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : file photo
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सारा कार्तिक के साथ बाइक पर घूम रही हैं। यह फिल्म का सीन था। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना दिल्ली पुलिस (ट्रैफिक) को टैग कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें