फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक का 'टीटू' पर ट्वीट और मिलिंद सोमन की थ्रोबैक फोटो तक, पढ़ें पांच खबरें

Thu, 03 Oct 2019 09:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan , sunny singh, Milind Soman - फोटो : social media
'टीटू' की तारीफ करते नजर आए कार्तिक आर्यन
सोनू की टीटू की स्वीटी में कार्तिक आर्यन के साथ सनी सिंह भी नजर आए थे। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सोनू जबकि सनी के किरदार का नाम टीटू था। दोनों को ही सोनू और टीटू के किरदार से काफी फेम मिला है। ऐसे में अब जब सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन रिलीज हो रही है तो कार्तिक ने उनकी तारीफ की है। कार्तिक ने न सिर्फ सोनू सिंह की तारीफ की बल्कि निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ की।



 
विज्ञापन

2 of 4
Krrish 4 - फोटो : file photo
कृष 4 की शूटिंग शुरू
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म कृष 4 की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म वॉर के प्रमोशन के दौरान ऋतिक ने बताया कि सर्जरी के बाद अब उनके पिता की तबीयत ठीक है। जिसके बाद उन्होंने कृष 4 पर काम शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 2020 तक पूरी हो जाएगी। बता दें कि 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन की 53 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

3 of 4
milind soman - फोटो : file photo
मिलिंद सोमन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में मिलिंद का पुराना अवतार नजर आ रहा है। अपनी पुरानी तस्वीर को फैन्स से साझा करते हुए मिलिंद ने लिखा है कि इस तस्वीर को उन्होंने 1990 में कैप्चर किया गया था, जब वह 24 साल के थे। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह लगभग 30 साल पहले का है।

विज्ञापन

4 of 4
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media
क्या प्रियंका सलमान के बीच सब कुछ है ठीक?
फिल्म भारत से प्रियंका के अचानक बाहर जाने के बाद से ही सलमान खान उनसे खफा चल रहे हैं। भारत के प्रमोशन के दौरान भी सलमान ने कई बार बिना नाम लिए प्रियंका पर तंज कसा था। वहीं प्रियंका ने भी इंटरव्यूज में इस बारे में बात की है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा भी था कि उनके और सलमान के बीच सब ठीक है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। क्योंकि प्रियंका के पास द स्काई इज पिंक के बाद कोई फिल्म नहीं है। वहीं सलमान की अगली फिल्म दबंग 3 में सोनाक्षी और सई हैं जबकि किक 2 में जैकलीन का नाम है। ऐसे में फैंस को सलमान-प्रियंका को साथ देखने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें