फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल ने डॉक्टर से मांगी माफी तो सैफ पर इब्राहिम ने कही मन की बात, पढ़ें पांच खबरें

Thu, 03 Oct 2019 08:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paresh Rawal, Ibrahim Ali Khan - फोटो : social media
गली ब्वॉय के ऑस्कर जाने के फैसले से नाखुश विवेक अग्निहोत्री
हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर  गली ब्वॉय को भार की ओर से ऑस्कर भेजा जा रहा है। इस खबर पर न सिर्फ सेलेब्स बल्कि आम यूजर्स ने भी खुशी मनाई थी। लेकिन लाल बहादुर शास्त्री पर फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री को यह फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया है। दरअसल विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है-  'उनकी फिल्म द ताशकंद फाइल्स को गली ब्वॉय की जगह ऑस्कर के लिए चुना जाना चाहिए था । फिल्म में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को दिखाया गया है और साथ ही उनकी मौत के राज को खोलने की भी कोशिश की है। फिल्म के लिए काफी ज्यादा खोजबीन की गई थी। वहीं गली ब्वॉय गली रैपर्स की कहानी दिखाती है। बता दें कि अपने इंटरव्यू में विवेक ने यहां तक कहा है की उनकी फिल्म का ना चुना जाना राजनीति से प्रभावित है।
विज्ञापन

2 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल ने डॉक्टर से मांगी माफी
यूपी में ऑक्सीजन की कमी से हुई 30 बच्चों की मौत पर डॉ कफील खान को जिम्मेदार बताया गया था। इस घटना के लिए कफील को हिरासत में लिया गया था और उन पर मामले की अनदेखी और घोटाला करने के आरोप भी लगे थे। उस वक्त परेश रावल ने डॉ कफील को कहा था कि वो दीमक के कबीले के हीरो हैं जो कभी एक्टिव नहीं रहते। लेकिन जांच के बाद रिपोर्ट में कफील को क्लीन चिट दी गई है। जिसके बाद कफील ने ट्वीट कर परेश रावल से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा था। वहीं परेश रावल ने भी अपनी गलती मानते हुए ट्वीट कर लिखा- अगर कोई गलत हो तो माफी मांगने में शर्म नहीं होनी चाहिए, मैं कफील से माफी मांगता हूं'।



 
विज्ञापन

3 of 5
dream girl - फोटो : social media
'ड्रीम गर्ल' की कमाई तीसरे हफ्ते भी जारी
एक के बाद एक सफलता का स्वाद चखने वाले आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' लगातार तीसरे हफ्ते भी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 132 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 6.30 करोड़, रविवार को 6.50 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 2.50 करोड़ और बुधवार को 85 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा भी नजर आईं हैं। वहीं बात आयुष्मान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो फिल्म बाला और शुभ मंगल ज्यादा सावधान उनकी लिस्ट में शामिल हैं।

4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिता सैफ जैसा दिखने पर बेटे ने कही मन की बात
न सिर्फ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बल्कि अब उनके बेटे इब्राहिम भी सुर्खियों में रहने लगे हैं।  ऐसे में पिता सैफ अली खान से तुलना किए जाने पर इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में कहा- 'अकसर कई मौकों पर घर के कई लोग मुझे कहते हैं कि मैं बिलकुल पिता सैफ की तरह लगता हूं। हो सकता है कि मैं लगता हूं, यह पता नहीं। लेकिन वो मेरे लिए बहुत जरूरी हैं और हमेशा मुझे सही दिशा दिखाते हैं।' पिता के अलावा इब्राहिम ने बहन सारा के बारे में भी बात करते हुए कहा-  'हम दोनों बहुत कम झगड़ते हैं क्योंकि हम में पांच साल का अंतर है। हालांकि हमारी लड़ाई भी बहुत छोटी बातों पर होती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
टास्क से नहीं मन से फैसला लेंगे सलमान खान!
बिग बॉस का 13वां सीजन सुर्खियों में है। ऐसे में शनिवार को आएगा वीकेंड का वार और उम्मीद की जा रही है कि घर से किसी न किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वैसे घर में हुए टास्क के दौरान दलजीत कौर ,शेफाली, कोइना मित्रा और रश्मी देसाई नॉमिनेट हैं। लेकिन बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक अब सलमान खान पूरे हफ्ते के परफॉर्मेंस देखने के बाद खुद फैसला लेंगे कि किसको शो से बाहर करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें