फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस को याद आए 'तेरे नाम' के सलमान खान

Mon, 19 Oct 2020 04:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, सलमान खान - फोटो : instagram: viralbhayani/ sk_jamil_05
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया है। फैंस उनके हेयरस्टाइल की तुलना फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के लुक से कर रहे हैं। सलमान खान ने साल 2003 में उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब अपनी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में अलग हेयर स्टाइल में नजर आए थे। सलमान खान के बहुत से फैंस उनके उस हेयर स्टाइल को तेरे नाम लुक भी कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram: viralbhayani
अब सलमान खान के इस लुक में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी अलग लुक में दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन के बाल काफी लंबे हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना सलमान खान के तेरे नाम वाले लुक से करने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन के इस लुक के वीडियो को विरल भियानी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। कार्तिक आर्यन का यह लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

4 of 5
तेरे नाम - फोटो : file photo
आपको बता दें फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के साथ अभिनेत्री भूमिका चावला और अभिनेता रवि किशन सहित कई कलाकार मुख्य भूमि थे। इस फिल्म में सलमान खान के शानदार अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम राधे था जो आज तक मशहूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : file photo
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की तो वह लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वह फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहे। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म लव आजकल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। जबकि लव आजकल का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। 

पढ़ें: मजेदार अंदाज में युवराज सिंह ने दी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई, याद किया अभिनेता का ये मशहूर डायलॉग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें