फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: विश्वकप के बाद अब इस बायोपिक को पर्दे पर लाएंगे कबीर खान, कार्तिक आर्यन का होगा ये खास रोल

Sat, 23 Jul 2022 09:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन-कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टरों में से एक कबीर खान की अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण मशहूर प्रोड्यूसर साजिद खान कर रहे हैं। इस घोषणा के बाद से ही कार्तिक के फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसा अपडेट आया है जिसे जानकर उनके प्रशंसकों में फिल्म देखने की उत्सुकता काफी बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म एक पैराप्लेजिक ओलंपियन पर आधारित हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म गुजारिश से मिलती जुलती हो सकती है। फिल्म में कार्तिक का रोल लकवा से पीड़ित शख्स का हो सकता है। जो लाखों मुश्किलों की सामना करते हुए ओलंपिक में अपनी पहचान बनाता है।

हाल ही में कबीर ने की थी घोषणा
फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इस फिल्म की घोषणा हाल ही में की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एलान करते हुए लिखा, 'मैं कार्तिक आर्यन अभिनीत अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं। इस फिल्म से पहले आपने कार्तिक का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा। मैं इसका निर्देशन कर रहा हूं। साथ ही अपने प्रिय मित्र साजिद नाडियाडवाला के साथ इसे प्रोड्यूस भी कर रहा हूं। यह एक असली कहानी पर आधारित फिल्म होगी। हम अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'
 
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और फ्रेडी में भी लीड में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें