समय पूर्व हुआ था बच्ची का जन्म
अपने मां बनने की खबर से संगीता ने फैंस को एक तरह से सरप्राइज दिया है। उन्होंने बीते साल 25 दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इतने वक्त तक यह बात छिपाने की वजह बताते हुए संगीता का कहना है कि उस समय हम काफी घबराए हुए, क्योंकि बच्ची समय से पहले हुई थी। करीब 15 दिन वह एनआईसीयू में थी। ऐसे में हम काफी डरे हुए थे।
बेटी का नाम रखा देवी
बता दें कि संगीता ने वर्ष 2011 में पोलो प्लेयर शैलेन्द्र सिंह राठौर से शादी की थी। शादी के करीब दस साल बाद वह मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बता दें कि संगीता घोष ने टीवी पर वर्ष 1986 में सीरियल 'हम हिंदुस्तानी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'देश में निकला होगा चांद' से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। फिलहाल वह शो 'स्वरण घर' में नजर आ रही हैं। इसमें वह लीड रोल अदा कर रही हैं। इस शो में उनके साथ रोनित रॉय मुख्य भूमिका में हैं।
सही वक्त का था इंतजार
संगीता घोष का कहना है, 'हम यह बात छिपाना नहीं चाहते थे, बस सही वक्त का इंतजार कर रहे थे।' उन्होंने कहा कि हमने यह निर्णय लिया था कि हम तब तक किसी को नहीं बताएंगे जब तक हमें सही नहीं लगेगा। संगीता ने अपनी खुशी शेयर करते हुए आगे कहा, 'कभी कभी ये इतना असली लगता है कि मैं अपने पति से मुझे चुटकी काटने के लिए कहती हूं। देवी बहुत ही हैप्पी चाइल्ड है और पूरी मेरे पति की कॉपी है'।