बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। कार्तिक न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने क्यूट लुक्स के साथ भी सभी का दिल जीत रहे हैं। कार्तिक की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वो जहां भी जाते हैं वहां पर उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पहले उनके साथ सेल्फी लेती है और फिर उनका गाल खींचती है।